डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए सुनील मुरारका
मानव सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट कार्य के समाजसेवी सह युवा उद्योगपति सुनील मुरारका को डॉक्टरेट की उपाधि ेसे नवाजा गया है।
जेएनएन, कटक : मानव सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट कार्य के समाजसेवी सह युवा उद्योगपति सुनील मुरारका को एकेडमिक काउंसिल ऑफ नेशनल वर्चुअल यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में डीपी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन यूपीएससी ने दीपा कुमारी, डॉ. विजय कुमार, पंकज जैन, रोली त्रिपाठी, विकास पांडे, प्रसून शुक्ला की उपस्थिति में मुरारका को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने मुरारका को बधाई दी है। इस उपलब्धि पर सुनील मुरारका ने कहा कि इस तरह के सम्मान से सेवाभाव को मनोबल मिलता है।
उल्लेखनीय है कि मुरारका पिछले दो दशक से कटक में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। मुरारका एक तरफ जहां देश एवं प्रदेश के आíथक विकास को गति दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए लोगों की मदद करने सदैव तैयार रहते हैं। मुरारका एंड मुरारका ग्रुप के जरिए सैकड़ों लोगो को रोजगार देने के साथ ही वह लायंस क्लब इंटरनेशनल समेत मारवाड़ी समाज, मारवाड़ी युवा मंच, कटक के उपाध्यक्ष, नंदगांव वृद्ध गोसेवा आश्रम के उपाध्यक्ष सहित ओडिशा औद्योगिक संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य हैं। इससे पहले भी समाजसेवा के लिए मुरारका को विभिन्न संस्थाओं की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है।