ओडिशा बाजार में उपलब्ध होगा 'मुस्कान' : सुनील मुरारका
मुरारका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के ऑटोमेटिक प्लांट में तैयार मुस्कान मसाला ओडिश्
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Feb 2018 02:41 AM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2018 02:41 AM (IST)
कटक : मुरारका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के ऑटोमेटिक प्लांट में तैयार मुस्कान मसाला ओडिशा बाजार में भी 21 फरवरी से उपलब्ध होगा। कंपनी के निदेशक सुनील मुरारका के मुताबिक, संपूर्ण अत्याधुनिक प्रणाली से मुस्कान मसाला तैयार किया गया है। यह मसाला राज्य में ग्राहकों की पहली पसंद बनेगा, ऐसी हमें उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 में स्व. विश्वनाथ मुरारका ने युवक- युवतियों को स्वरोजगार देने के लिए टांगी में मुरारका ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। अब इस इंडस्ट्री में तैयार हो रहे बिस्कुट व ठंडे पेय ओडिशा, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों के बाजार में उपलब्ध हैं। अब ओडिशा बाजार में भी मुस्कान मसाला उपलब्ध कराया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें