Move to Jagran APP

ओड़िशा में भिखारियों की संख्या 5950, केवल कटक में 1060

ओड़िशा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 5950 भिखारी रहते हैं। कटक जिले में सर्वाधिक 1060 भिखारी हैं शनिवार को विधानसभा में यह जानकारी मंत्री अशोक पंडा ने दी है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 03:54 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 03:54 PM (IST)
ओड़िशा में भिखारियों की संख्या 5950, केवल कटक में 1060
ओड़िशा में भिखारियों की संख्या 5950, केवल कटक में 1060

भुवनेश्वर, जासं। ओड़िशा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 5950 भिखारी रहते हैं। कटक जिले में सर्वाधिक 1060 भिखारी हैं, शनिवार को विधानसभा में यह जानकारी मंत्री अशोक पंडा ने दी है। मंत्री ने कहा है कि गंजाम जिले में 545, पुरी में 365 भिखारी हैं। सरकार इनके पुनर्वास के लिए सहाय नाम से विशेष कार्यक्रम शुरू किया।

loksabha election banner

कटक चौद्वार के विधायक सौविक विश्वाल ने विभागीय मंत्री से सवाल किया कि राज्य के किस जिले में कितने भिखारी हैं एवं भिखारियों को वैकल्पिक वृत्ति मुहैया कराकर उन्हें भिक्षावृत्ति से अलग करने के लिए क्या कोई व्यवस्था की जा सकती है या नहीं। विधायक के सवाल का जवाब देते हुए सामाजिक सुरक्षा एवं भिन्नक्षम सशक्तीकरण मंत्री अशोक पंडा ने कहा कि राज्य में फिलहाल 5950 भिखारियों की पहचान हुई है। इसमें कटक में सर्वाधिक भिखारी हैं।

भिखारियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने सहाय के नाम से एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। इस साल पुरी जिला में भिखारियों के लिए 5 पुनर्वास गृह बनाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ भी भुवनेश्वर में भी पुनर्वास गृह बनाने का निर्णय लिया गया है।

बता दें एक तरफ राज्य में भिखारी की संख्याओं का डाटा जारी किया है वही पिछली दिनों खबर आई थी कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य के सबसे अमीर मंत्री हैं तो वहीं राज्य के खेल एवं आईटी मंत्री तुषारकांति बेहेरा राज्य के सबसे गरीब मंत्री हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रकाशित मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों की 2018-19 आर्थिक साल की संपत्ति सूची से यह तथ्य मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री पहले भी राज्य के सबसे अमीर मंत्री थे। 2018 मार्च अंत तक मुख्यमंत्री की संपत्ति 49.24 करोड़ रुपये थी जबकि 2019 मार्च तक यह संपत्ति बढ़कर 63.64 करोड़ रुपये हो गई है। मुख्यमंत्री की संपत्ति में 2 लाख से अधिक रुपये के सोने के आभूषण है। सन् 1980 की एक अम्बेस्डर कार, 40 लाख रुपया बैंक जमा शामिल है।

हालांकि अपनी बहन गीता मेहेता से मुख्यमंत्री ने 15 लाख रुपया उधार लिया हुए हैं, जिसे अभी तक उन्होंने नहीं चुकाया है। उसी तरह से खेल मंत्री तुषारकांति बेहेरा के पास 26 लाख रुपये की सम्पत्ति होने की बात पता चली है। उनके पास भुवनेश्वर में एक जगह, 5 लाख रुपये की एक कार है। स्वास्थ्य मंत्री नव दास ने अपनी पत्नी एवं बेटी के पास कुल 32 लाख रुपये नकद होने तथा 1 करोड़ रुपया बैंक जमा एवं 2 करोड़ रुपये से अधिक की स्थायी संपत्ति होने की बात दर्शायी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.