ओएएस मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित, 433 परीक्षार्थी देंगे साक्षात्कार
ओडिशा लोकसेवा आयोग द्वारा संचालित ओडिशा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (ओएएस) मुख्य परीक्षा-2018का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
जासं, कटक : ओडिशा लोकसेवा आयोग द्वारा संचालित ओडिशा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (ओएएस) मुख्य परीक्षा-2018 का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 433 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। सफल परीक्षार्थियों में 142 महिलाएं शामिल है। आगामी 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक इन सभी के प्रमाणपत्र की जांच के बाद 17 से 28 दिसंबर तक इनका साक्षात्कार होगा।
उल्लेखनीय है कि 218 ओएएस पदों के लिए वर्ष 2018 में ओपीएससी की ओर से विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। इसमें से 114 पद सामान्य एवं शेष विभिन्न वर्ग के लिए आरक्षित थे। 2018 नवंबर में प्रारंभिक परीक्षा की गई थी जिसमें 2662 परीक्षार्थी ओएएस मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता हासिल करने के बाद विगत जुलाई में परीक्षा की गई थी।