यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP का विकास देखना है तो एकबार UP आइए... केंद्रपाड़ा में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- यहां तमिल बाबू चला रहे शासन
Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस ...और पढ़ें

HighLights
- वोट आपका है, देश आपका है, चुनाव भी आपका है, भविष्य भी आपका है: योगी आदित्यनाथ
- राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर: योगी आदित्यनाथ
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र में आयोजित जनसभा में ओड़िया अस्मिता का मुद्दा उठाते हुए नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में ओड़िया अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां तमिल बाबू अपना शासन चला रहे हैं।
ओडिशा को पछाड़ने में लगे हैं तमिल बाबू: योगी आदित्यनाथ
लैंड माफिया, सैंड माफिया, टोल माइफिया को यहां प्रोत्साहन मिल रहा है। संसदीय लोकतंत्र में प्रशासनिक तंत्र अगर शासन को चलाने लगे तो अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और तानाशाही बढ़ती है, गरीबों का शोषण होता है, माफिया राज पनपता है।
योगी
भाजपा का विकास देखना है तो एक बार यूपी आइए: योगी
ओडिशा में भी खिलेगा कमल: योगी
आपका एक वोट ओडिशा एवं भारत की तस्वीर और तकदीर बदल देगा... pic.twitter.com/KJTuLjSQNE
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 23, 2024
ये भी पढ़ें:
