Weather Forecast: इस राज्य के 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी, गडगड़ाहट के साथ होगी बारिश
Weather Forecast in Odisha मौसम विभाग ने ओडिशा के 18 जिलों में 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की सम्भावना जतायी है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने ओडिशा के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 12 मई तक के लिए जारी की गई है। इन जिलों में अनुगुल, ढेंकानाल, सोनपुर, बौद्ध, केन्दुझर, मयूरभंज, कंधमाल, कोरोपुट, रायगड़ा, कालाहांडी, बालेश्वर, भद्रक, गंजाम, गजपति, नवरंगपुर, केन्द्रापड़ा, जाजपुर, सुन्दरगड़ जिला शामिल हैं।
इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की सम्भावना है। खासकर 11 मई तक राज्य के विभिन्न जगहों पर कालबैशाखी बारिश होने की सम्भावना है। ऐसे में इस दौरान राज्य के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक पूर्वी बिहार, दक्षिण तमिलनाडु, विदर्भ एवं रयाल सीमा के ऊपर एक ट्रप लाइन बनी है। इसके साथ ही विदर्भ एवं इसके आस-पास के इलाके में भूपृष्ठ से 0.9 किमी. ऊपर एक चक्रवात (घुर्नीबलय) बना है। इसके प्रभाव से आगामी 5 दिन अर्थात 12 माई तक राज्य के उपरोक्त जिलों में बिजली की गड़गड़ाह के साथ बारिश होने की सम्भावना है।
अगले 24 घंटे में तटीय ओडिशा के अधिकांश जगहों पर, दक्षिण ओडिशा के अन्दरूनी क्षेत्र, केन्दुझर, मयूरभंज, ढेंकानाल जिला के एक दो जगहों पर बिजली की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की तरफ से किया गया है।