राज्य के 15 जिलों में वज्रपात की आशंका
एक ओर मानसून के वापस आने में विलंब हो रहा है। वहीं तापमान में अनियमितता के चलते बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए चक्रवात के कारण राज्य में वज्रपात के साथ बारिश हो रही हे।
जासं, भुवनेश्वर : एक ओर मानसून के वापस आने में विलंब हो रहा है। वहीं तापमान में अनियमितता के चलते बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए चक्रवात के कारण राज्य के विभिन्न स्थानों में वज्रपात के साथ वर्षा हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटो में मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकानाल अनुगुल, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर, कंधमाल, कालाहांडी, गजपति, गंजाम, खुर्दा और कटक जिले में वज्रपात के साथ वर्षा की आशंका है। मौसम विभाग ने 14 एवं 15 अक्टूबर को उतर और दक्षिण ओडिशा के अनेक जिलों के लिए येलो वार्निग जारी किया है, इनमें मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर, कंधमाल, कालाहांडी, गजपति, गंजाम जिले शामिल हैं। इन जिलों के अनेक स्थानों पर वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटो में अनेक स्थानों में हो रही बारिश के चलते विभिन्न सहायक नदियों में पानी का स्तर बढ़ने लगा है।