Move to Jagran APP

महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने से बदलेगा समाज : डॉ. पिल्लई

आइसीएआर- सीआइएफए भुवनेश्वर परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 09:54 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 09:54 PM (IST)
महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने से बदलेगा समाज : डॉ. पिल्लई
महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलने से बदलेगा समाज : डॉ. पिल्लई

जासं, भुवनेश्वर : आइसीएआर- सीआइएफए, भुवनेश्वर परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अपोलो अस्पताल, भुवनेश्वर के प्रसूति एवं स्त्री रोग प्रमुख डॉ. एसएन महांती ने महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए विभिन्न चरणों में महिलाओं के शारीरिक विकास के विस्तार पर प्रकाश डाला। कहा एक स्वस्थ राष्ट्र के विकास के लिए अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने की आवश्यकता होती है।

prime article banner

शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. शुभाश्री नंदा ने महिला सशक्तीकरण में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। रीता रानी दास ने सूचना का अधिकार अधिनियम की महत्ता बताते हुए कार्य स्थल पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की रोकथाम के लिए इसके उपयोग पर बल दिया। आइसीएआर-सीआइएफए के निदेशक डॉ. बीआर पिल्लई ने कहा महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें बढ़ाया जा सकता है। हमारा समाज तभी बदल सकता है जब महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण बदलेगा और हम निश्चित रूप से उन्हें एक सकारात्मक कार्य परिवेश प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। 2019 महिला दिवस के लिए अभियान की थीम बेहतर के लिए संतुलन, बदलाव के लिए समान सोचने, स्मार्ट बनाने, नया करना रखा गया था। इस वर्ष की थीम में उन नवीन तरीकों को दर्शाया गया जिसमें हम लैंगिक समानता और विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों में महिलाओं के सशक्तीकरण, सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच और स्थायी बुनियादी ढांचे तक पहुंच को शामिल किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.