महिलाओं को पहचाननी होगी अपनी शक्ति : अंजू
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से तेरापंथ भवन में अंतरर
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से तेरापंथ भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेरणा सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। मंडल की अध्यक्ष शशि सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में जयश्री महापात्र, प्रियंबदा पटनायक, प्रमुख अतिथि के तौर पर शामिल रहीं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अंजू जैन को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जयश्री महापात्र ने कहा कि आज समाज में आए दिन अखबार खोलते ही जिस तरह से बच्चियों के साथ दुष्कर्म, ससुराल में प्रताड़ना जैसी खबरें व्यथित करती हैं। उन्होंने कहा कि नारी प्रताड़ना के खिलाफ महिलाओं को एकत्र होना होगा। साथ ही हमें सबसे पहले अपने बच्चों को संस्कारी बनाना होगा। मुख्य वक्ता प्रियंबदा पटनायक ने कहा कि हमें अपनी शक्ति को पहचानना होगा। त्रेता युग में एक रावण था मगर आज असंख्य रावण हैं, गर्भ में कन्याओं की हत्या की जा रही है, हमें इसका प्रतिकार करना होगा। हमें हमारी शक्ति को पहचानना होगा।
इस कार्यक्रम में संपत विनायकिया, बिंदू बोथरा, प्रेम सेठिया, सभा अध्यक्ष मनसुख सेठिया, सुनीता कातेला, सुशीला सेठिया आदि ने भी अपने विचार रखे।