विश्व ओड़िआ सम्मेलनी दिल्ली में 28 जुलाई से
चौथा विश्व ओड़िआ सम्मेलनी 28 एवं 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय आंबेडकर फाउंडेशन प्रेक्षालय में होगा।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व ओड़िआ सम्मेलन के लिए भारतीय प्रेस क्लब में शुक्रवार को तैयारी बैठक की गई। इसमें नए ओड़िआ के निर्माता मधुसूदन दास एवं विश्व ओड़िआ सम्मेलनी के संस्थापक राजकिशोर राज के सपने को साकार करने तथा विश्व ओड़िआ सम्मेलनी के रजत जयंती को सफल बनाने के लिए जुलाई में देश की राजधानी दिल्ली में चौथा विश्व ओड़िआ सम्मेलनी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
पूरी दुनिया में रहने वाले करीब 7 करोड़ ओड़िआ लोगों को एकजुट कर ओडिशा के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आíथक उत्थान को संपन्न करने तथा सुजला, सुफला तथा स्वर्णिम ओडिशा के पुनर्गठन सपने को साकार करना इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। विश्व ओड़िआ सम्मेलनी के अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शर्मा ने बताया कि चौथा विश्व ओड़िआ सम्मेलनी 28 एवं 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय आंबेडकर फाउंडेशन प्रेक्षालय में होगा। बैठक में स्वागत एवं आयोजन कमेटी का भी गठन किया गया। रवींद्र नाथ प्रधान के नेतृत्व में गठित स्वागत कमेटी में सह अध्यक्ष संग्राम धर, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार सामल एवं रीता पात्र को बनाया गया है। जबकि आयोजन कमेटी का नेतृत्व क्षीरोद कुमार जेना करेंगे। इनके साथ सह अध्यक्ष के तौर पर अमरेन्द्र खटुआ, उपाध्यक्ष गोवर्द्धन धल एवं श्रावणी स्वांई के नामों की घोषणा की गई है। वहीं मुख्य प्रवक्ता प्रणव पाणी, सह प्रवक्ता संजीव कुमार महांती एवं उप मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी संजीव पटनायक एवं सस्मिता त्रिपाठी निभाएंगे। प्रांतश्री जेना को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की संयोजिका चुना गया है। बैठक में सम्मेलनी के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय आवाहक किशोर द्विवेदी उपस्थित थे।