फोर्ड इंडिया की फोर्ड फ्रीस्टाइल लांच
फोर्ड इंडिया की पहली सीयूवी (कंपैक्ट यूटिलिटी व्हीकल) फोर्ड फ
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : फोर्ड इंडिया की पहली सीयूवी (कंपैक्ट यूटिलिटी व्हीकल) फोर्ड फ्रीस्टाइल को नगर के उपभोक्ताओं के लिए गुरुवार को लांच किया गया। चार वैरियंट और छह रंगों में यह व्हीकल दो ईधन विकल्प के साथ मौजूद है। इसका पेट्रोल संस्करण 5.09 लाख रुपये से 6.94 लाख रुपये तक और डीजल संस्करण 6.09 लाख रुपये से 7.89 लाख रुपये तक में उपलब्ध है। फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि फोर्ड ने कंपैक्ट यूटिलिटी वाहन की नई श्रेणी शुरू की है। यह हमारे मौजूदा स्पोर्ट्स यूटिलिटी और एंडेवर के पोर्ट फोलियो को समृद्ध करेगा। एसयूवी स्टाइ¨लग के अलावा इस वाहन में 6.5 इंच स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया है जो कि एपलकारप्ले और एंड्रायड ऑटो को सपोर्ट करता है। उन्होंने बताया कि फोर्ड वर्तमान समय में भारत से करीब 50 देशों को कारों का निर्यात करता है।