यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jajpur Accident News: जाजपुर बस दुर्घटना में घायलों से मिले फाइव टी सचिव वीके पांडियन, मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक
जाजपुर बस दुर्घटना में घायलों से फाइव टी तथा नवीन ओडिशा अध्यक्ष वीके पांडियन ने मुलाकात की। वह एससीबी मेडिकल ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, कटक। फाइव टी तथा नवीन ओडिशा अध्यक्ष वीके पांडियन ने आज तड़के जाजपुर जिले के रसूलपुर ब्लॉक में बारबाटी के पास बस दुर्घटना में घायल यात्रियों से कटक के एससीबी में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स से भी चर्चा किया।

फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस
गौरतलब है कि सोमवार देर रात को पुरी से पश्चिम बंगाल के हल्दिया जा रही यात्री बस 'कलियानाना' (ओडी-02बीजे 8599) फ्लाईओवर से लगभग 30 फीट नीचे गिर गई।
इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस का संतुलन बिगड़ गया और चालक ने फ्लाईओवर पर बाइक सवार को बचाने की कोशिश की तो बस संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई।

मौके पर पहुंची 16 एम्बुलेंस
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाने की कोशिश की। यात्रियों को बाहर निकालना मुश्किल था क्योंकि बस पुल से गिरने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलने पर कुआखिया और धर्मशाला से पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान तेज कर दिया।
16 एंबुलेंस पहुंची और यात्रियों को धर्मशाला अस्पताल ले गई। आठ एम्बुलेंस में गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को कटक के एक बड़े अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कुछ मामूली रूप से घायल यात्रियों का इलाज बड़चना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। गंभीर हालत वाले पांच लोगों का कटक एससीबी के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

सीएम पटनायक ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार घायलों के सभी चिकित्सा खर्च वहन करेगी।
ଯାଜପୁର ଜିଲ୍ଲା ବାରବାଟୀ ଛକ ଅଞ୍ଚଳରେ ଯାତ୍ରୀବାହୀ ବସ୍ ଦୁର୍ଘଟଣା ବିଷୟରେ ଜାଣି ମୁଁ ଦୁଃଖିତ। ଏହି ଦୁର୍ଘଟଣାରେ ପ୍ରାଣ ହରାଇଥିବା ମୃତକଙ୍କ ଅମର ଆତ୍ମାର ସଦଗତି କାମନା କରିବା ସହ ସେମାନଙ୍କ ପରିବାରବର୍ଗଙ୍କ ପ୍ରତି ମୋର ସମବେଦନା ଜଣାଉଛି। ଏଥିସହ ସମସ୍ତ ଆହତଙ୍କ ଆଶୁ ଆରୋଗ୍ୟ କାମନା କରୁଛି।
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) April 15, 2024
ये भी पढ़ें:
