नयागड़ में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापा
आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में नयागड़ एमआइ डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सुबुद्धि के ठिकानों पर गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने एक साथ छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।
जासं, भुवनेश्वर : आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में नयागड़ एमआइ डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सुबुद्धि के ठिकानों पर गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने एक साथ छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। भुवनेश्वर एवं बरहमपुर विजिलेंस विभाग के अधिकरियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने सुबुद्धि के नयागड़ एमआइ कार्यालय, सरकारी क्वार्टर, भुवनेश्वर स्थित आवास को मिलाकर कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान विजिलेंस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। हालांकि इस संबंध में विजिलेंस की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। सुबुद्धि काफी दिनों से नयागड़ में कार्यपालक अभियंता के तौर पर कार्यरत हैं।