वेदांता झारसुगुड़ा में विदेशी तर्ज पर विकसित करेगा एल्युमिनियम पार्क; 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार
वेदांता एल्युमिनियम ने झारसुगुड़ा में प्रस्तावित एल्युमिनियम पार्क के लिए सिंघल स्टील एंड पावर और स्काटएलमेटकन के साथ समझौता किया ...और पढ़ें

झारसुगुड़ा में प्रस्तावित 'एल्युमिनियमपार्क' के लिए दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता करते पदाधिकारी।
HighLights
वेदांता ने झारसुगुड़ा में एल्युमिनियम पार्क के लिए समझौता किया।
ओडिशा को वैश्विक एल्युमिनियम हब बनाने का लक्ष्य।
500 करोड़ का होगा निवेश
वेदांता ने सिंघल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड और स्काटएलमेटकन प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। भुवनेश्वर में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
- विशाल क्षेत्र: यह पार्क करीब 56 एकड़ में फैला होगा।
- बड़ा निवेश: परियोजना के तहत 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने की संभावना है।
- रोजगार के अवसर: इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
झारसुगुड़ा बनेगा विश्वस्तरीय औद्योगिक केंद्र
प्राइमरी से 'वैल्यू एडेड' की ओर कदम
लागत में कमी और वैश्विक पहचान
इस एल्युमिनियम पार्क को विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स लागत घटाने और ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency) बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह परियोजना न केवल उत्पादन समय घटाएगी, बल्कि ओडिशा को दुनिया के 'एल्युमिनियम हब' के रूप में स्थापित करने में भी सहायक होगी।
