गंजाम में पुलिस के साथ मुठभेड़ दो बदमाश घायल
गंजाम जिला के चमाखंडी थाना कानमान गांव के पास गुरुवार देर रात पु
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : गंजाम जिला के चमाखंडी थाना कानमान गांव के पास गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं। इनमें पोलसरा का मनोज साहू एवं खुर्दा जिला के काइपदर का विश्वजीत बारिक उर्फ मुन्ना शामिल हैं। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में पहले छतरपुर अस्पताल और बाद में बरहमपुर एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके पास से दो पिस्तौल, चार गोली, एक स्वीफ्ट कार के साथ डेढ़ लाख रुपया नकद ने जब्त किया गया है।
दोनों बदमाश 27 सितंबर को चमाखंडी थाना अंतर्गत रघुनाथपुर के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप के मैनेजर डी हरिबंधु रेड्डी से नौ लाख 28 हजार रुपया लूटकर फरार थे। गुरुवार रात करीब दो बजे दोनों कार से कणमणा की आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें देखकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फाय¨रग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को तुरंत पहले छतरपुर एवं फिर बाद में बरहमपुर एमकेसीजी मेडिकल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया है कि ये दोनों बदमाश खुर्दा पेट्रोल पंप डकैती में शामिल हैं। इनमें से मनोज के नाम पर पहले से ही विभिन्न थानों में 26 मामला एवं मुन्ना के नाम पर तीन मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।