पुण्यतिथि पर याद किए गए जानकी बाबू
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री, असम के पूर्व राज्यपाल, कुशल राजनीतिक तथा ओड़िआ साि
भुवनेश्वर : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री, असम के पूर्व राज्यपाल, कुशल राजनीतिक तथा ओड़िआ साहित्य जगत के सशक्त उदाहरण जानकी बल्लभ पटनायक को उनके तृतीय पुण्यतिथि पर राज्यवासियों ने शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। खुर्दा शहर में जानकी बल्लभ पटनायक उद्यान में मौजूद पटनायक की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने समेत उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सौम्य रंजन पटनायक, पूर्व विधायक जीतू मित्र, उत्तर ओडिशा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मेजर क्षीरोद प्रसाद महांती, डॉ. विमल रथ, डॉ. वृंदावन पंडा, डॉ. भीमसेन प्रधान, सत्यवादी बलियार¨सह, गुरुचरण पटनायक, वकील विचित्रा बड़जेना आदि के साथ सैकड़ों लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया। संजय कुमार पटनायक ने कार्यक्रम का संचालन किया।