पुरी समुद्र से चिलिका झील में आये ज्वार ने बढ़ायी मुसीबत, सड़कों पर दौड़ी नाव; टूट रहे हैं कच्चे घर
पुरी समुद्र का ज्वार चिलिका झील (Chilika Lake) में आने के कारण आस-पास के गांव में दो से तीन फीट समुद्री ज्वार का पानी बहने लगा है। सड़कों पर नाव दौड़ रही है। कच्चे घरों में रहने वालों की मुसीबत बढ़ गई है अब तक 10 घर टूट चुके हैं।
भुवनेश्वर, जागरण आनलाइन डेस्क। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण अशांत पुरी समुद्र का ज्वार चिलिका झील (Chilika Lake) आ जाने से झील के आस-पास इलाकों में समुद्र का पानी प्रवेश कर गया।
आस-पास के गांव में दो से तीन फीट समुद्री ज्वार का पानी लहरी मार रहा रहा है। हालत यह है कि गांव की सड़क पर नाव दौड़ रही है। पुरी जिले के कृष्णप्रसाद प्रखंड के अरखकुदा गांव में यह स्थिति देखने को मिली है।
जानकारी के मुताबिक चिलिका झील के प्राकृतिक मुहाने पर स्थिति गम्भीर हो गई है। कम दबाव एवं पूर्णिमा के प्रभाव से अशांत समुंद्र में बड़े-बड़े ज्वार आ रहे हैं। ज्वार का पानी चिलिका झील के अंदर प्रवेश कर रही है।
ऐसी स्थिति से निपटने के लिए दीवार बनायी गई है। हालांकि अरखकुदा गांव में कई जगहों पर दीवार नहीं बनायी गई है।
कच्चे घर ज्वार से टूट गए हैं
ऐसे में ज्वार का पानी सीधे अरखकुदा गांव में प्रवेश कर गया। अरखकुदा के हरचंडी साही, लक्ष्मीनारायण साही, भगवतसाही जैसे चार मुहल्ले में ज्वार का पानी भर गया। लोगों के घरों में ज्वार का पानी घुस गया है।
कच्चे घर ज्वार में टूट गए हैं। 10 से अधिक कच्चा घर टूटने का समाचार है। गांव में समुंद्र का पानी घुस जाने से लोग रसोई नहीं कर पा रहे हैं।
लोगों ने की सुरक्षा दीवार की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्वार बार-बार आता है और गांव के घुस जाने से व्यापक नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि गांव में समुद्री ज्वार का पानी भर्ती होने के बावजूद प्रशासन अभी तक गांव में नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें-
Guna News: चुनाव में पत्नी की जीत पर मुस्लिम युवक ने मंदिर में करवाया सुंदरकांड का पाठ