Cyclone Fani: ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी से तीन की मौत
Cyclone Fani in Odisha. ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी से तीन लोगों की मौत हो गई।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 03:28 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 03:28 PM (IST)
भुवनेश्वर, प्रेट्र। ओडिशा में चक्रवाती तूफान फानी का कहर जारी है। शुक्रवार को चक्रवाती तूफान फानी से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पुरी जिले में सखिगोपाल पुलिस थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, नायागढ़ जिले में तूफान की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
इस बीच, केंद्रपाड़ा जिले के देबेन्द्र नारायणपुर गांव में दिल का दौरा पड़ने से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ओडिशा तट पर चक्रवाती तूफान फानी के चलते कई घरों की छतें उड़ गईं, हजारों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें