Move to Jagran APP

संघ का कार्य सभी मंडलों तक पहुंचाने पर जोर, RSS की तीन दिवसीय बैठक कल से; जानें किस बात पर हो सकती है चर्चा

भुवनेश्‍वर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक 16 से 18 अक्टूबर तक होगी इसमें 400 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 01:15 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 08:28 PM (IST)
संघ का कार्य सभी मंडलों तक पहुंचाने पर जोर, RSS की तीन दिवसीय बैठक कल से; जानें किस बात पर हो सकती है चर्चा
संघ का कार्य सभी मंडलों तक पहुंचाने पर जोर, RSS की तीन दिवसीय बैठक कल से; जानें किस बात पर हो सकती है चर्चा

भुवनेश्वर, [संजय कुमार]।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय  बैठक बुधवार से भुवनेश्वर में प्रारंभ होगी। सुबह में सरसंघचालक मोहन भागवत व सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। इससे पहले मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत व सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी की उपस्थिति में देश के सभी अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र के संचालक, कार्यवाह, प्रचारक एवं प्रांत कार्यवाह एवं प्रांत प्रचारक की उपस्थिति में हुई बैठक में संघ का काम देश के सभी मंडलों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

loksabha election banner

वहीं सेवा का कार्य भी बढ़ाने की बात कही गई। देश के सभी बस्तियों में सेवा का कार्य खड़ा करने को  कहा गया। बैठक में मुख्य रूप से कार्य विस्तार पर चर्चा हुई। कलिंगानगर के सोया यूनिवर्सिटी में यह बैठक हो रही है।

संघ सूत्रों के अनुसार बैठक में यह बात ऊभर कर आई कि 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। अभी तक संघ का कार्य देश के सभी मंडलों तक नहीं पहुंचा है। समाज एवं विविध संगठनों के सहयोग से किसी न किसी रूप में संघ के कार्य का विस्तार देना है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में सभी प्रांत के प्रचारकों ने राज्य में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस वर्ष कितने स्वयंसेवकों ने प्राथमिक वर्ष किया। कितने ने प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष किया  इसके बारे में सभी राज्य के प्रचारकों ने जानकारी दी। कितने लोगों ने गुरुदक्षिणा की इसकी भी चर्चा हुई। बुधवार को बैठक की शुरुआत सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी के संबोधन से होगी। शुक्रवार को संघप्रमुख के संबोधन से समापन होगा।

400 प्रतिनिधि लेंगे भाग

बैठक में देश से 400 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। संघ के सभी अखिल भारतीय अधिकारी, क्षेत्र के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक, उनके सहयोगी व प्रांत के संघचालक, कार्यवाह,प्रचारक एवं उनके सहयोगी  साथ  भाजपा सहित सभी विविध संगठनों के संगठन मंत्री भाग लेंगे। भाजपा की ओर से वीएल संतोष व राम माधव भाग लेंगे।

 तीन दिनों तक चलने वाली बैठक में इस वर्ष मार्च से अब तक हुए संघ कार्य की चर्चा की जाएगी। संघ प्रमुख के विजयादशमी के दिन दिए गए उदबोधन पर समाज की क्या प्रतिक्रिया रही इस पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक का शुभारंभ सुबह 8.30 होगा।

ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.