सरकारी कर्मचारियों को सीएम का दशहरा तोहफा
मुख्यमंत्री के इस घोषणा से राज्य के 4 लाख कर्मचारी एवं साढ़े तीन लाख पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को को लाभ मिलेगा।
By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 31 Aug 2017 03:39 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 03:39 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर क्योंकि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन कमीशन लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री के इस घोषणा से राज्य के 4 लाख कर्मचारी एवं साढ़े तीन लाख पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को को लाभ मिलेगा। आगामी सितम्बर महीने से यह बढ़ा हुआ वेतन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। इससे राज्य के राजकोष पर 4500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान दें: सीएम
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें