ओडिशा में चुनाव लड़ने की तैयारी में तेलुगु देशम पार्टी
ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तेलुगु देशम पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।
By Edited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 07:34 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 07:34 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने ओडिशा में विधानसभा एवं लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, दक्षिण ओडिशा के आंध्र से सटे विधानसभा तथा 5 लोकसभा क्षेत्रों में इसके लिए सर्वेक्षण का काम जारी है। तेदेपा कोरापुट, नवरंगपुर, ब्रह्मापुर एवं आस्का लोकसभा सीट के साथ तटीय ओडिशा की किसी एक सीट से संसदीय चुनाव लड़ना चाह रही है। इसे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के राष्ट्रीय राजनीति में महत्व बढ़ाने के लिए रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
नायडू को लगता है कि तेलुगु भाषा-भाषी बहुल कोरापुट जिले में तेदेपा बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा ब्रह्मापुर और आस्का लोकसभा क्षेत्र में भी तेलुगु भाषा-भाषियों की अच्छी-खासी उपस्थिति है। तेदेपा के ओडिशा के पर्यवेक्षक राजेश के अनुसार, पार्टी ओडिशा के 52 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वेक्षण करा रही है। इसके लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश शुरू हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें