शहर में जलजमाव के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार: महापात्र
विधानसभा में कटक-भुवनेश्वर में ड्रेनेज व्यस्था का काम 2017 में खत्म नहीं होने की बात खुद सरकार ने स्वीकार किया है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए राज्य भाजपा प्रवक्ता गोलक महापात्र ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर सीधे हमला करते हुए कहा है कि जब रोम शहर जल रहा था तब वहां का सम्राट निरो वंशी बजा रहा था।
उसी तरह 19 साल राज्य में शासन करने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों की तकलीफ को जानने के बजाए आंखे बंद कर बैठे है। ओडिशा के ऐतिहासिक स्थल कोणार्क के पास जलजमाव की स्थिति निश्चित रूप से चिंता का विषय है। तुरन्त इस समस्या का समाधान निकलना चाहिए। कोणार्क में पानी निश्तारण के के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने वाले मुख्यमंत्री राज्य में हो रही लोगों की दुर्दशा के प्रति अपनी आंख बंद कर बैठे है। विधानसभा में कटक-भुवनेश्वर में ड्रेनेज व्यस्था का काम 2017 में खत्म नहीं होने की बात खुद सरकार ने स्वीकार किया है। पूरे कार्य को सितंबर 2018 तक खत्म करने का आश्वासन सरकार ने लिखित रूप से विधानसभा में दिया है।
कटक-भुवनेश्वर की दयनीय ड्रेनेज
व्यवस्था राज्य सरकार का विधानसभा के अंदर दिया गया आश्वासन कितना सही है, उसके बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। महापात्र ने कहा कि राज्य सरकार को अपनी विफलता की बात राज्य की जनता के सामने स्वीकार करनी चाहिए। इस पत्रकार सम्मेलन में राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ प्रधान, भुवनेश्वर जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण खुंटिया एवं जिला सचिव संग्राम नायक प्रमुख उपस्थित थे।