Move to Jagran APP

अब प्रदेश भाजपा की बागडोर बदले जाने की सुगबुगाहट

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा पर फोकस करते हुए यहां की सत्ता हासिल करने का संकल्प लिया है।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 12:10 PM (IST)
अब प्रदेश भाजपा की बागडोर बदले जाने की सुगबुगाहट
अब प्रदेश भाजपा की बागडोर बदले जाने की सुगबुगाहट

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा कांग्रेस में बदलाव के बाद अब प्रदेश भाजपा की बागडोर बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा की विदाई सुनिश्चित है। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह को हटा कर राम माधव को ओडिशा की बागडोर सौंपे जाने की चर्चा भी चल पड़ी है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा पर फोकस करते हुए यहां की सत्ता हासिल करने का संकल्प लिया है। प्रदेश में चल रहे नवीन पटनायक शासन की समाप्त के लिए भाजपा अब रणनीति बनाने में जुट गई है। भाजपा ने राज्य में मिशन 120 प्लस का नारा दिया है। इसे कांग्रेस सहित शासक बीजू जनता दल भी कोरी कल्पना बता रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन में आमूलचूल बदलाव करने की रणनीति बनाई जा रही है। 

सूत्रों के अनुसार, आरएसएस पृष्ठिभूमि वाले किसी नेता को प्रदेश की बागडोर दिए जाने की चर्चा इन दिनों जोरों

पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूर्वी भारत में कमल खिलाने की बात कई मंच से की है। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा में बागडोर बदले जाने की चर्चा को बल मिल रहा है। संभावना है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा इस पर कोई बड़ा निर्णय लेगी। चर्चा है कि केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलेंगाना में भाजपा दलीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रवक्ता के पद पर प्रभावशाली लोगों को लाने की तैयारी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.