विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा में व्यापारी को महंगी पड़ी चाय की चुस्की! 17 किलो चांदी और 5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार

Published: Sat, 27 Jul 2024 05:54 PM (IST)

Odisha News ओडिशा में एक व्यापार को चाय की चुस्की महंगी पड़ गई। इस दौरान कोलकाता के व्यापारी का 17 ...और पढ़ें

व्यापारी से चांदी लूट के बाद बस के सामने जमा लोगों की भीड़। फोटो- जागरण
व्यापारी से चांदी लूट के बाद बस के सामने जमा लोगों की भीड़। फोटो- जागरण

HighLights

  1. 17 किलो चांदी और 5 लाख रुपये भरा बैग लेकर लुटेरे फरार
  2. खल्लीकोट थाना के वेझिपुट पुलिस चौकी के समीप की घटना
  3. कोलकाता जा रहा व्यापारी चाय पीने के लिए बस से उतरा था

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha News बस में यात्रा कर रहे एक व्यापारी को चाय की चुस्की महंगी पड़ गई। व्यापारी के 17 किलो चांदी एवं 5 लाख रुपये से भरे बैग पर लुटेरों ने हाथ साफ कर दिया।

चाय पीकर व्यापारी जब अपनी सीट पर वापस लौटे तो रुपये और चांदी भरा बैग गायब था। इस संदर्भ में व्यापारी ने थाना में लिखित शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के चांदी व्यापारी मिथुन मंडल शुक्रवार की रात बरहमपुर से कारोबार कर निजी बस से कोलकाता लौट रहे थे। रास्ते में यात्रियों के नाश्ता करने के लिए बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16, खल्लीकोट थाना के वेझिपुट पुलिस चौकी के पास रुकी।

इसी बीच मिथुन ने अपनी स्लीपर सीट पर चांदी एवं पैसे भरे दो बैग रखकर चाय पीने के लिए नीचे चले गए। आरोप है कि इसी दौरान लुटेरों ने उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया।

व्यापारी मिथुन मंडल ने क्या बताया

व्यापारी मिथुन मंडल ने बताया कि चार लुटेरे एक कार से आए थे और उनका बैग लेकर फरार हो गए। इस संदर्भ में उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों के बारे में पता लगा रही है।

ये भी पढ़ें- 

Odisha News: पारिवारिक विवाद में पत्नी और सास की ले ली जान, फिर युवक ने थाने में जाकर किया सरेंडर

Odisha Crime: ओडिशा क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी, करोड़ों की ठगी के आरोप में दो नाइजीरिया नागरिक गिरफ्तार