Move to Jagran APP

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना का इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दिया, श्रीकांत जेना प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी एवं चुनाव कमेटी के सदस्य थे।

By Edited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 11:43 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 11:43 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना का इस्तीफा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना का इस्तीफा

भुवनेश्वर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से रविवार को अपना इस्तीफा दे दिया। साथ ही कहा है कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा नहीं दिया है। श्रीकांत जेना प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी एवं चुनाव कमेटी के सदस्य थे। उनसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) की सभी कमेटियों से इस्तीफा लेकर देकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जानकारी भेज दी गई है।

loksabha election banner

कुछ ही दिन पहले श्रीकांत जेना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस्तेहार कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके स्थान पर गणेश्वर बेहेरा को नियुक्त किया था। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत पार्टी में होते हुए भी हर समय पार्टी को असुविधा में डाल रहे थे, इसी कारण से उन्हें पार्टी के प्रदेश कमेटी इस्तेहार अध्यक्ष पद से हटाया गया था।

राज्य में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद से ही श्रीकांत जेना विवाद के घेरे में आ गए थे। उन्होंने निरंजन पटनायक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद एक प्रस्ताव दिया था कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार दलित चेहरा होना चाहिए। इसके अलावा कृष्ण सगरिया को भी श्रीकांत पर भड़काने का आरोप लगा था। इस पर पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा था कि पार्टी में किसी भी प्रकार की विसंगति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.