भाजपा नेता संबित पात्रा को कारण बताओ नोटिस
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पुरी से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा के नाम जिलाधीश ने कारण बताओ नोटिस जारी किया हे।
जासं, भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पुरी से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा के खिलाफ जिलाधीश ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उत्तरा चौक से पुरी तक शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं ली थी। बावजूद इसके पात्रा एक विशाल रैली में महाप्रभु का दर्शन करने पुरी पहुंचे थे। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता निशीकांत मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर संबित पात्रा पर चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने का आरोप लगाया था। बताया था कि संबित पात्रा ओडिशा के आराध्य देव महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के विग्रह को हाथ में लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जो चुनाव आचार संहिता का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। कांग्रेस ने पात्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।