Move to Jagran APP

शीत उत्सव की पहली शाम रूपक परिडा ने मोहा मन

संस्कृति विभाग के साथ मिलकर ओडिशा संगीत नाटक अकादमी एवं ओडि़या भाषा साहित्य की ओर से दो दिवसीय शीत उत्सव का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 05:02 PM (IST)
शीत उत्सव की पहली शाम रूपक परिडा ने मोहा मन
शीत उत्सव की पहली शाम रूपक परिडा ने मोहा मन

संसू, भुवनेश्वर : संस्कृति विभाग के साथ मिलकर ओडिशा संगीत नाटक अकादमी एवं ओडि़या भाषा साहित्य विभाग की ओर से दो दिवसीय शीत उत्सव का आयोजन किया गया है। स्थानीय उत्कल मंडप में इस उत्सव का शुभारंभ करते हुए संस्कृति मंत्री अशोक चंद्र पंडा ने कहा कि ऐसे उत्सव संगीत, साहित्य का अद्भुत संगम होते हैं। इस मौके पर युवा गायक रूपक परिडा ने ओडिशी संगीत गायन के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया। परिडा ने ओडिशी संगीत के जरिए धारा श्री राधा काव्य की कुछ पंक्तियों को पेश किया और नृत्यांगनाओं ने इस ताल पर नृत्य कर उक्त पंक्तियों को जीवंत बनाने की कोशिश की। इस अवसर पर ओडिशा संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष रामकृष्ण साहू, सचिव बिजय कुमार जेना, संस्कृति विभाग के सचिव मनोरंजन पाणिग्राही प्रमुख उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.