गैर संगठित श्रमिकों को जल्द मिलेगा परिचयपत्र : सुभाष सिंह
गैर संगठित श्रमिक मंच, सीसीडब्ल्यूडी, एक्सन एड, सेहेडा, यूरोपियन
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : गैर संगठित श्रमिक मंच, सीसीडब्ल्यूडी, एक्सन एड, सेहेडा, यूरोपियन कमीशन, पतंग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय लोहिया अकादमी में शुक्रवार को राज्य स्तरीय गैर संगठित श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया गया। गैर संगठित श्रमिक मंच की अध्यक्ष ज्योत्सनाराणी मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ओडिशा निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष ¨सह ने कहा कि देश में 48 करोड़ श्रमिकों में से 40 करोड़ गैर संगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ये श्रमिक प्रत्येक क्षण शोषण का शिकार हो रहे हैं। इसमें मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास आदि क्षेत्र शामिल है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा को आगे बढ़ाते हुए श्रमिकों के सशक्तीकरण के लिए गैरसंगठित श्रमिकों को जल्द ही परिचयपत्र दिया जाएगा।
सम्मानित अतिथि सौम्य रंजन पटनायक ने कहा कि सबसे पहले श्रमिकों को उनके श्रम का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इसके लिए श्रमिक जागरूकता की जरूरत है। डॉ. सौरीबंधु कर ने कहा कि जागरूकता एवं श्रमिकों के सशक्तीकरण का प्रयास हर स्तर पर होना चाहिए। भुवनेश्वर महानगर निगम के मेयर अनंत नारायण जेना ने कहा कि गैर संगठित श्रमिकों की समस्या को खत्म करने के लिए निगम की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बाहर राज्य से आने वाले श्रमिकों के लिए भी रहने की व्यवस्था की जा रही है।
एक्सन एड के क्षेत्रीय संचालक देवव्रत पात्र ने शहरी भूमिहीन श्रमिकों को जमीन मुहैया कराने पर जोर दिया। सम्मेलन में प्रभास सामन्तराय, रामकृष्ण पंडा, महेन्द्र परिड़ा, आनंदिनी पाढ़ी, सचिदानंद मिश्र,, सीसीडब्ल्यूडी के सचिव सदाशिव स्वांई आदि ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद श्रमिक नेताओं ने राजभवन जाकर राज्यपाल एससी जमीर को ज्ञापन सौंपा। सम्मेलन में अभय कुमार पति, सत्यरंजन साहू, फुलराणी पात्र आदि सक्रिय रहे।