कांग्रेस को नवरंगपुर में लगा झटका
कांग्रेस को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अ
संसू, भुवनेश्वर: कांग्रेस को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक के नवरंगपुर जिला दौरा से पहले दर्जनों कांग्रेसियों के पार्टी का साथ छोड़ने की खबर है। इसे कांग्रेस संगठन के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। कभी कांग्रेस के गढ रहे नवरंगपुर से खगपति पधानी लगातार 8 बार चुनाव जीतने का रिकार्ड बना चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले के डाबुगां चुनाव क्षेत्र के पापडाहांडी में शुक्रवार को बीजू जनता दल (बीजद) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ (कांग्रेस) का साथ छोड़कर शंख (बीजद) का दामन थाम लिए जाने की खबर है। पीसीसी अध्यक्ष के नवरंगपुर जिला दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजद में शामिल होने से बीजद गदगद है। वहीं कांग्रेस खेमे में निराशा का आलम है। हालांकि कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि कुछ लोगों के चले जाने से संगठन पर असर नहीं पड़ता है।