Move to Jagran APP

सपा ने की गांधी जी के ओडिशा आगमन के 100 साल पर, स्मारिकी मुद्रा प्रचलित करने की मांग

सपा ने गांधी जी के ओडिशा आगमन के शतवार्षिकी के उपलक्ष्य में स्मारिकी मुद्रा प्रचलन की मांग की है। इसके लिए रिजर्व बैंक के गवर्नर को ज्ञापन भी दिया गया है। 23 मार्च 1921 को महात्मा गांधी जी उत्कलमणि गोपबन्धु दास के निमंत्रण पर ओडिशा आए थे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 01:51 PM (IST)
सपा ने की गांधी जी के ओडिशा आगमन के 100 साल पर, स्मारिकी मुद्रा प्रचलित करने की मांग
गांधी जी के ओडिशा आगमन के 100 साल पर सपा ने की स्मारिकी मुद्रा प्रचलित करने की मांग

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। गांधी जी के ओडिशा आगमन के शतवार्षिकी के उपलक्ष्य में एक स्मारिकी मुद्रा प्रचलन करने की मांग समाजवादी पार्टी की तरफ से गई है। इस संबन्ध में पार्टी की तरफ से एक ज्ञापन भी रिजर्व बैंक के गवर्नर को दिया गया है। समाजवादी पार्टी के राज्य अध्यक्ष रवि बेहेरा ने कहा है कि 23 मार्च 1921 को दोलपूर्णिमा के दिन महात्मा गांधी जी पहली बार उत्कलमणि गोपबन्धु दास के निमंत्रण पर ओडिशा आए थे।

loksabha election banner

 काठजोड़ी नदी के ऊपर गोपबन्धु जी की अध्यक्षता में गांधी जी का स्वाधीनता संग्राम की पहली सभा यहां हुई थी। यह साल गांधी जी के ओडिशा आगमन का शतवार्षिकी वर्ष है। इस उपलक्ष्य में ओडिशा सरकार एवं राज्य कई गांधी प्रेमी लोग व राजनीतिक दल कई कार्यक्रम कर रहे हैं। साल भर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पहले समाजवादी पार्टी ओडिशा के मुख्य महाडाकपाल से मुलाकात कर गांधी जी के ओडिशा आगमन के उपलक्ष्य में एक स्मारिकी टिकट प्रचलन करने की मांग करते हुए उन्हें एक स्मारकपत्र प्रदान किया गया है। 

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एक पत्र लिखकर पार्टी के राज्य अद्यक्ष रवि बेहेरा ने गांधी जी के ओडिशा आगमन के शतवार्षिकी के उपलक्ष्य में एक स्मारिकी मुद्रा प्रचलित करने के लिए मांग की है। रिजर्व बैंक की तरफ से यह स्मारिकी मुद्रा प्रचलन करने से यह ओडिशा सरकार की तरफ से गांधी जी के आगमन का शतवार्षिकी के उपलक्ष्य में अनुष्ठित हो रहे कार्यक्रम को और अधिक शक्तिशाली, गरिमायी एवं मर्यादित करने की बात सपा राज्य अध्यक्ष रवि बेहेरा ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.