Move to Jagran APP

धाविका दुती चांद को मिला अर्जुन पुरस्कार

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विभिन्न खिलाड़ियों के साथ ओडिशा की धाविका दुती चांद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 12:53 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 12:53 AM (IST)
धाविका दुती चांद को मिला अर्जुन पुरस्कार
धाविका दुती चांद को मिला अर्जुन पुरस्कार

जासं, भुवनेश्वर : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विभिन्न खिलाड़ियों के साथ ओडिशा की धाविका दुती चांद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। दुती चांद को वर्ष 2020 के लिए अर्जुन अवार्ड दिया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण इस साल का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण उत्सव शनिवार को ऑनलाईन किया गया था। पुरस्कार के लिए चयनित सभी विजेता भारत द्वारा निर्मित 9 खेल प्राधिकरण से राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के साथ जुड़े थे। विजेता अपने अपने स्थान से लॉग इन कर इस उत्सव में शामिल हुए।

loksabha election banner

दुती चांद को खेल का सर्वोच्च पुरस्कार मिलने पर कीट कीस के प्रतिष्ठाता अच्युत सामंत ने उन्हें बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि दुती चांद कीट विश्वविद्यालय की छात्रा हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.