विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटक में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, रंग की बाल्टियों से बरामद हुआ 84 किलो गांजा

Published: Tue, 07 Apr 2026 01:32 AM (GMT+05:30)

कटक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। तस्करों ने गांजे को ...और पढ़ें

रंग की बाल्टियों से बरामद हुआ 84 किलो गांजा

रंग की बाल्टियों से बरामद हुआ 84 किलो गांजा

HighLights

  1. आरपीएफ ने कटक रेलवे स्टेशन पर गांजा जब्त किया।

  2. 84 किलोग्राम गांजा रंग की बाल्टियों में छिपाया गया था।

  3. ट्रेन से कटक के बाहर तस्करी का प्रयास विफल हुआ।

संवाद सहयोगी, कटक। नशा व्यापारी दिन व दिन नशीली पदार्थ की तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं । कभी गाड़ी की सीट के नीचे बक्सा बनाकर गांजा तस्करी कर रहे हैं तो, कभी टायर के अंदर गांजा घुसा कर गांजा तस्करी कर रहे हैं। ऐसे में रंग बाल्टी के अंदर गांजा रखकर उसके ऊपर रंग डालकर गांजा को तस्करी किया जा रहा था। उसी दौरान रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ ने उसका भंडाफोड़ किया है। 

आरपीएफ की टीम रोजाना की भांति कटक रेलवे स्टेशन में पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी रविवार को प्लेटफार्म नंबर एक में 7 रंग की बाल्टी रखा हुआ देखा गया। कोई रंग को ट्रेन में ले जाने के लिए वहां पर रखा होगा, यह अनुमान करते हुए आरपीएफ की टीम ने बाल्टी की जांच पड़ताल किया।

कोई वह रंग बाल्टी लेने के लिए नहीं आया

तभी उसके अंदर संदिग्ध कुछ चीज होने की बात आरपीएफ को जांच पड़ताल में पता चला। बाल्टी को उठाने पर वह काफी अधिक वजनदार लग रहा था। ऐसे में किसने उसको वहां पर रखा था और कौन उसकी खोज कर रहा है, यह जानने के लिए आरपीएफ ने प्रयास किया। लेकिन  कोई वह रंग बाल्टी लेने के लिए वहां नहीं आया। 

रंग बाल्टी के ऊपर की पैकिंग को काट कर अंदर कुछ रंग और सेल्यूटेप में गांजा को लपेटकर उसके अंदर रखा गया था। एक बाल्टी में यह देखने के बाद सभी बाल्टी की जांच पड़ताल की गई। सभी के अंदर गांजा को उसी तरह से छुपा कर रखा गया था। काफी समय तक इंतजार करने के बावजूद कोई भी उस बाल्टी को लेने के लिए नहीं आया था।जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने उन बाल्टी को जब्त कर लिया। 

7 बाल्टी से 84 किलोग्राम गांजा मिला

बाद में उन सभी बाल्टी में से निकाले जाने वाली गांजा को वजन किया गया तो, उसमें से कुल 84 किलोग्राम गांजा 7 बाल्टी से मिला। तमाम गांजा को आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है। उसको लेकर एक मामला दर्ज की गई है। 

इन सभी गांजा को ट्रेन के द्वारा कटक के बाहर तस्करी किए जाने के लिए प्रयास की जा रही थी, आरपीएफ ने यह संदेह जताया है। ऐसे में रेलवे स्टेशन को गांजा कैसे आया था और कौन उसे लाया था। वह जानने के लिए आरपीएफ की ओर से जगह-जगह लगने वाली सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है।