विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राउरकेला में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:54 PM (IST)

राउरकेला पुलिस ने तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

उदितनगर पुलिस ने तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश को नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उदितनगर पुलिस ने तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश को नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम।

  2. उदितनगर पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  3. हथियार और सेंधमारी के आधुनिक उपकरण बरामद।

जासं, राउरकेला। उदितनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शहर के प्रसिद्ध तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की एक बड़ी और खौफनाक साजिश को नाकाम कर दिया है। 
 
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, धारदार हथियार और सेंधमारी के कई आधुनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
 
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 9 अक्टूबर को उदितनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज को गुप्त सूचना मिली थी।
 
सूचना के अनुसार मालगोदाम क्षेत्र में रेलवे साइडिंग के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे कुछ संदिग्ध युवक हथियारों के साथ एकत्र हुए थे।
 
खबर मिलते ही सब-इंस्पेक्टर भागीरथी राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और शराब पी रहे पांचों आरोपियों को धर दबोचा।
 
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन सिंह (34), गंडू उर्फ रोहित नायक (27), भकुंडा उर्फ विश्वजीत प्रसाद (23), सुमित सोय (21) और चंदन यादव (24) के रूप में हुई है। 
 
ये सभी राउरकेला के उदितनगर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आग्नेयास्त्रों के अलावा लोहे की छड़ें, चाकू, तलवार, हैकसॉ ब्लेड, पेचकस, प्लायर, पांच काले मास्क, मिर्च पाउडर, टॉर्च और शराब की बोतलें जब्त की हैं।
 
कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित नायक ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी भाजी के साथ मिलकर 14 मई 2026 को बासंती कॉलोनी के अंबेडकर नगर में एक चोरी (केस नंबर 210) की घटना को अंजाम दिया था। 
 
इसमें एलईडी टीवी, वाटर पंप, मोबाइल और गैस सिलेंडर चुराए गए थे। पुलिस के मुताबिक सभी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और मामले की आगे जांच जारी है।