विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, राउरकेला पुलिस ने मुंबई से दो शातिर दबोचे

Published: Tue, 30 Jun 2026 03:27 PM (IST)

राउरकेला पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 14.36 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश ...और पढ़ें

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, राउरकेला पुलिस ने मुंबई से दो शातिर दबोचे

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, राउरकेला पुलिस ने मुंबई से दो शातिर दबोचे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, राउरकेला। राउरकेला पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक स्थानीय निवासी से 14.36 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में एक की पहचान नयन ललित नथवाणी (47), जो कि कांदिवली (ईस्ट) के सेक्टर-6 स्थित बेबरई बिल्डिंग (सीएचएस), हाउस नंबर 402 का निवासी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह मुख्य रूप से जीएसटी ब्रोकर के रूप में काम करता है और चारकोप थाने के अंतर्गत आता है, जबकि दूसरा आरोपित धवल परेश पंड्या (35)जो कि कांदिवली के पोइसर इलाके का रहने वाला है।

धवल पेशे से एक फ्रीलांस ड्रम वादक है, जो प्रति शो 5,000 से 7,000 कमाता है, और इसके साथ ही वह जीएसटी ब्रोकर के तौर पर भी सक्रिय था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, राउरकेला पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक लेनदेन की निगरानी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर एक विशेष जांच दल का गठन किया था।

इस जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि जालसाजों ने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर बड़ी रकम की ठगी की थी।

मुंबई में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ओप्पो एफ-17 मोबाइल (दो सिम कार्ड के साथ) और एक सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड-7 (एक सिम कार्ड के साथ) जब्त किया है।

जांच में यह खुलासा हुआ है कि ठगी गई रकम को खपाने के लिए उपयोग किए गए बैंक खाते महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में दर्ज साइबर अपराध के कई अन्य मामलों से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से साइबर अपराधों को अंजाम दे रहा था।

फिलहाल, राउरकेला पुलिस ने सीसी एंड ईओ पीएस केस संख्या-22 दिनांक 10.03.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आई एक्ट) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।