राउरकेला विमान हादसा: कंसर की संकरी गलियों में फंसा 'Plane', अब पुर्जे-पुर्जे काटकर निकाला जाएगा बाहर
राउरकेला के कंसर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त विमान को हटाने की कवायद तेज हो गई है। संकरे रास्ते के कारण विमान ...और पढ़ें

राउरकेला हवाई हादसा।
HighLights
विमान को संकरे रास्ते से हटाने के लिए पुर्जे काटे जाएंगे।
बीमा मंजूरी के बाद ही विमान डिस्मेंटल का काम शुरू होगा।
DGCA और AAIB ने दुर्घटना के कारणों की जांच पूरी की।
पुर्जों को काटकर किया जाएगा अलग
इंश्योरेंस टीम का इंतजार
डिस्मेंटल का काम शुरू करने से पहले इंश्योरेंस कंपनी की क्लीयरेंस अनिवार्य है। इंश्योरेंस टीम के बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है। टीम की विस्तृत जांच और रिपोर्ट के बाद ही तकनीकी कर्मचारी विमान को काटना शुरू करेंगे।
जांच दल ने पूरा किया काम
इससे पहले, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की 6 सदस्यीय और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की 4 सदस्यीय संयुक्त टीम ने सोमवार को अपनी जांच पूरी कर ली है। टीम ने घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं, जिससे हादसे के असली कारणों का पता चल सके।
क्या हुआ था शनिवार को?
क्षतिग्रस्त विमान को वर्तमान स्थिति में संकरे रास्ते से निकालना संभव नहीं है। इसलिए सुरक्षा मानकों और तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार विमान के दोनों पंखों समेत अन्य प्रमुख पुर्जों को काटकर अलग किया जाएगा। इसके बाद भारी क्रेन की मदद से विमान को ट्रेलर पर लोड कर सुरक्षित रूप से घटनास्थल से हटाकर निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।
नीतेश वाधवानी, एसपी, राउरकेला
