विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राउरकेला की प्रसिद्ध नृत्यांगना की बेंगलुरु में मौत, मायकेपक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

By Kamal Kumar BiswasEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Wed, 30 Aug 2023 03:33 AM (IST)

राउरकेला की प्रसिद्ध भारत नाट्यम नृत्यांगना रश्मिता लाकड़ा (31) की बेंगलुरु में दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप ...और पढ़ें

राउरकेला की प्रसिद्ध नृत्यांगना की बेंगलुरु में मौत
राउरकेला की प्रसिद्ध नृत्यांगना की बेंगलुरु में मौत

HighLights

  1. प्रसिद्ध भारत नाट्यम नृत्यांगना रश्मिता लाकड़ा की बेंगलुरु में हत्या
  2. आरोपी पति पहले से ही बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ रिलेशनशिप में था
  3. अवैध संबंध की जानकारी लड़की को हो गई तो प्रताड़ना भी दोगुनी हो गई

जागरण संवाददाता, राउरकेला: राउरकेला की प्रसिद्ध भारत नाट्यम नृत्यांगना रश्मिता लाकड़ा (31) की बेंगलुरु में दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप उसके मायके वालों ने लगाया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मृतिका की मां शांति लाकड़ा ने कहा कि उसने अपनी बेटी रश्मिता का विवाह बेंगलुरु में इंफोसिस में काम करने वाले गौरी शंकर दलाई(33) के साथ 23 जून को रिजर्व पुलिस लाइन के त्रिनाथ मंदिर में कराई थी।

आरोपी गौरी शंकर के पिता प्रदीप दलेई और मां सीतामणि दलेई, जो सचिवालय के शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, भुवनेश्वर में रहते हैं।

परिवार वालों के दावे के मुताबिक शादी के वक्त करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के गहने समेत नकदी, महंगी कलाई घड़ियां, कंगन आदि दिए गए थे।

शादी के दूसरे दिन से ही प्रताड़ना शुरू

शादी के बाद रश्मिता अपने पति के साथ बेंगलुरु चली गईं, लेकिन शादी के दूसरे दिन से ही मानसिक और शारीरिक शोषण शुरू हो गया।

दरअसल, आरोपी गौरी शंकर पहले से ही बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली भुवनेश्वर की एक युवती के साथ रिलेशनशिप में था।

ऐसे में शादी के बाद भी वह अवैध संबंध बनाता रहा। इसकी जानकारी किसी तरह लड़की को हो गई तो प्रताड़ना भी दोगुनी हो गई।

16 अगस्त को हुई थी आखिरी बात

बाद में, दामाद के दावे के अनुसार, उसके माता-पिता को 15 लाख रुपये दिये गये, फिर भी ज़ुल्म कम नहीं हुआ। 16 अगस्त की शाम को पीड़िता रश्मिता ने अपनी दो बहनों से फोन पर आखिरी बार प्रताड़ना के बारे में बात की थी।

उस रात करीब 12:30 बजे आरोपी की मां ने फोन किया और कहा कि लड़की बेहोश है, इसलिए बेंगलुरु चले जाओ, लेकिन तब तक रश्मिता की मौत हो चुकी थी।

हत्या कर आत्महत्या का दिया गया नाम

अगले दिन, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। ऐसा कहा गया कि रश्मिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन उन्होंने स्थानीय थाने में दहेज के लिए हत्या की शिकायत की है।

शुरुआत में पुलिस ने सहयोग नहीं किया, लेकिन काफी विचार-विमर्श के बाद मामला दर्ज किया गया। हालांकि, केवल दामाद गौरी शंकर को गिरफ्तार किया गया और मुकदमा चलाया गया, जबकि अन्य तीन आरोपियों, दामाद के माता-पिता और प्रेमिका को रिहा कर दिया गया। पूरी घटना के लिए यह तीनों लोग भी पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

मृतका की गर्दन पर नहीं मिला कोई निशान

रश्मिता ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके दामाद ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी। रश्मिता की गर्दन पर रस्सी का कोई निशान नहीं है, इसलिए यह एक सुनियोजित हत्या है।

आरोपी परिवार ने शादी के दौरान दिए गए सारे आभूषण भी छुपा लिए हैं। उन्होंने मांग की है कि हत्या में शामिल तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर न्याय के कठघरे में लाया जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गीता दास, रीतारानी पुहान, अजय लाकड़ा, संजय लाकड़ा और बहनोई धनबीर दास प्रमुख रूप से मौजूद थे।