गांजा तस्करों ने होमगार्ड पर चढ़ाई गाड़ी
गांजा की तस्करों का एक गिरोह सोमवार की रात दो बजे कांकरपडा में होमग
संसू, भुवनेश्वर : गांजा की तस्करों का एक गिरोह सोमवार की रात दो बजे कांकरपडा में होमगार्ड के जवान पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल जवान का नाम टूना बैरागी है और वह अभी इलाजरत है। जानकारी के अनुसार इलाके से बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी हो रही थी। इसी के लिए पुलिस जांच कर रही थी तभी यह घटना हुई। बताया जा रहा है तस्करों ने ट्रैक्टर से गांजा लेकर जा रहे थे, उसी दौरान जवान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान चित्रकोंडा अस्पताल में इलाजरत है। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उधर 21 किलो गांजा जब्त किए जाने का एक मामला बिनका के डुंगरीपाली थाना अंतर्गत चेरुपाली से सामने आई है। इस घटना में पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।