साफ-सुथरे गांव, पंचायत और ब्लॉक को मिलेगा पुरस्कार
राज्य सरकार ने साफ-सुथरे गांवों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। स्वच्छ
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 03:55 PM (IST)
संसू, भुवनेश्वर : राज्य सरकार ने साफ-सुथरे गांवों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। स्वच्छता की दिशा में अच्छा काम करने वाले ग्राम पंचायत तथा ब्लॉक को भी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि स्वस्थ्य रहने पर ही हम परिवार और देश के लिए कुछ कर पाएंगे। अत: अपने घर सहित आसपास का परिवेश भी साफ-सुथरा रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई के साथ आíथक विकास का भी गहरा संबंध होता है। गांव से सफाई अभियान की शुरुआत होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों में शौचालय बनाने के साथ-साथ आस-पड़ोस को लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें