विधायक दुर्योधन माझी ने भाजपा से दिया इस्तीफा
भाजपा विधायक दुर्योधन माझी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 10:01 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 10:01 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : भाजपा विधायक दुर्योधन माझी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा के पास भेज दिया है। खड़ियाल से विधायक दुर्योधन माझी 2014 में बीजू जनता दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और पांचवी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 5 बार विधायक रहने वाले माझी को भाजपा ने इस बार अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। पूर्व विधायक हितेश बर्गित की पत्नी रीतारानी को भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज माझी ने इसका विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है। चर्चा है कि विधायक माझी इस बार अपने बेटे को भाजपा से चुनाव लड़ाना चाह रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें