विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलकर्मियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर और राउरकेला में लगेगी सेटलमेंट अदालत, WhatsApp से करें शिकायत

Published: Tue, 11 Aug 2026 02:23 PM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल टाटानगर और राउरकेला में सेटलमेंट व ईएसीजी अदालतें आयोजित कर रहा है। रेलकर्मियों और उनके आश्रितों की ...और पढ़ें

टाटानगर और राउरकेला में लगेगी सेटलमेंट और ईएसीजी अदालत

टाटानगर और राउरकेला में लगेगी सेटलमेंट और ईएसीजी अदालत

HighLights

  1. टाटानगर और राउरकेला में सेटलमेंट व ईएसीजी अदालतें लगेंगी।

  2. रेलवे कर्मचारियों व आश्रितों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026, ईमेल/व्हाट्सएप से करें।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से टाटानगर और राउरकेला में सेटलमेंट एवं ईएसीजी अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत दोनों स्थानों पर सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

इस अदालत का मुख्य उद्देश्य अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति और सामान्य सेवानिवृत्ति को छोड़कर अन्य संबंधित मामलों व शिकायतों का निपटान करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को राहत मिल सके।

मंडल कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहली अदालत 23 अगस्त 2026 को टाटानगर के बागबेड़ा स्थित एमडीडीटीआई में लगाई जाएगी। इसके बाद 30 अगस्त 2026 को राउरकेला के ईएलएस स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस पहल से रेलकर्मियों व उनके परिजनों को अपनी शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का एक बेहतरीन मंच प्राप्त होगा।

अदालत में अपने मामलों की सुनवाई के लिए पात्र आवेदकों को 17 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा। डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए रेलवे ने आवेदन के लिए ईमेल और व्हाट्सएप की सुविधा प्रदान की है।

आवेदक अपनी शिकायत या संबंधित दस्तावेज रेलवे की ईमेल आईडी srdpockp.ser@gmail.com पर भेज सकते हैं।

इसके अलावा, व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन भेजने के लिए दो मोबाइल नंबर 9771482610 और 9771488964 भी जारी किए गए हैं। तय तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।