विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा के दौरे पर आज आ रहे हैं राहुल गांधी, 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' रैली को करेंगे संबोधित

Published: Fri, 11 Jul 2025 07:17 AM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा दौरे पर हैं। भुवनेश्वर के बरमुंडा मैदान में संविधान बचाओ देश बचाओ रैली में ...और पढ़ें

आज ओडिशा आएंगे राहुल गांधी। (फोटो जागरण)
आज ओडिशा आएंगे राहुल गांधी। (फोटो जागरण)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। वह बरमुंडा मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होंगे।

ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद राहुल का ओडिशा का यह पहला दौरा है। इसलिए राहुल के इस दौरे को राजनीतिक गलियारों में काफी महत्व दिया जा रहा है। राहुल गांधी राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर किन मुद्दों पर निशाना साधेंगे, इस बारे में बहुत सारी बातें हो रही हैं।

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तीन नेता शुक्रवार सुबह 11 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे बरमुंडा मैदान जाएंगे। वह दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

बैठक समाप्त होने के बाद उनका किसानों के दो प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलने का कार्यक्रम है। वह दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन में राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विधायकों और पीसीसी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। वे शाम पांच बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

राहुल का कार्यक्रम स्थल के लिए जाते समय रोड शो करने का कार्यक्रम है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के स्वागत के लिए सड़क पर विभिन्न चौराहों पर जुटेंगे। जनसभा में हजारों की संख्या में लोग भी जुटेंगे।

इसलिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि राहुल के कार्यक्रम स्थल से कांग्रेस भवन और होटल में उनके दौरे के दौरान कोई चूक न हो।