विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाप्रसाद के साथ मांसाहारी भोजन बेचने का आरोप, पुरी में मचा हड़कंप

By Laxmi Narayan PatnaikEdited By: Rajat Mourya
Published: Mon, 05 Oct 2026 09:04 PM (IST)

पुरी के एक होटल पर मांसाहारी भोजन के साथ महाप्रसाद मिलाकर बेचने का गंभीर आरोप लगा है, जिससे स्थानीय लोगों ...और पढ़ें

महाप्रसाद के साथ मांसाहारी भोजन बेचने का आरोप, पुरी में मचा हड़कंप

महाप्रसाद के साथ मांसाहारी भोजन बेचने का आरोप, पुरी में मचा हड़कंप

HighLights

  1. पुरी होटल में महाप्रसाद के साथ मांसाहारी भोजन बेचने का आरोप।

  2. घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस ने की कार्रवाई।

  3. पुलिस ने महाप्रसाद जब्त कर मामले की जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, पुरी। पवित्र श्रीक्षेत्र पुरी में महाप्रसाद की पवित्रता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस लाइन के निकट स्थित एक होटल में मांसाहारी भोजन के साथ महाप्रसाद मिलाकर बेचे जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से महाप्रसाद के कुड़ुआ (मिट्टी के पात्र) को जब्त कर लिया।

WhatsApp Image 2026-10-05 at 8.32.39 PM

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महाप्रसाद को मांसाहारी भोजन के साथ मिलाकर बेचे जाने के आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।