President Mayurbhanj Visit: चक्रवात के असर के बावजूद अलर्ट पर प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मयूरभंज दौरे की तैयारियां चक्रवात 'अर्णब' के बावजूद पूरी मुस्तैदी से चल रही हैं। जिला प्रशासन ...और पढ़ें

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया।
HighLights
राष्ट्रपति मुर्मु का 4-5 नवंबर को मयूरभंज दौरा।
चक्रवात 'अर्णब' के बावजूद प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद।
डीएम-एसपी ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
जासं, भुवनेश्वर। चक्रवात 'अर्णब' के प्रभाव के बावजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगामी दो दिवसीय दौरे को लेकर मयूरभंज जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
राष्ट्रपति चार और पांच नवंबर को रायरंगपुर के प्रवास पर रहेंगी। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण किया।
वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने लिया जायजा
मयूरभंज के जिलाधिकारी हेमकांत साय के नेतृत्व में उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम ने तैयारियों की समीक्षा की।
इस निरीक्षण दल में मयूरभंज एसपी बरुण गुंटुपल्ली, रायरंगपुर एसपी सुरेश चंद्र पात्र, बामनघाटी के एडीएम अजीत कुमार, उपजिलाधिकारी और पीएआइटीडीए (PA ITDA) के अधिकारियों सहित कई विभागों के प्रतिनिधि शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रमों और रूट चार्ट से जुड़े प्रमुख स्थानों का दौरा किया, जिनमें शामिल हैं:
- धार्मिक एवं चिकित्सीय स्थल: बहलदा स्थित मां किचकेश्वरी मंदिर और रायरंगपुर उपखंड चिकित्सालय।
- विकास परियोजनाएं: गोरुमहिषाणी स्थित 'मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर'।
- यातायात एवं जनसभा: रायरंगपुर व बादामपहाड़ अमृत रेलवे स्टेशन तथा कचहरी मैदान स्थित जनसभा स्थल।
- मुख्य बिंदु: अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी यातायात प्रबंधन, और जनसभा स्थल की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश
चक्रवात के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों के बीच परस्पर समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा में चूक न हो।
