विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BCCI में ओडिशा का बढ़ा कद: पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मिली चयन समिति की कमान, अजीत अगरकर की ली जगह

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:04 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति का नया ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

HighLights

  1. अजीत अगरकर की जगह लेंगे, रमेश पवार भी सदस्य।

  2. टेस्ट अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति।

जासं, भुवनेश्वर। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ओडिशा के रहने वाले प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की सीनियर चयन समिति का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। 
 
वे पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की जगह इस महत्वपूर्ण पद को संभालेंगे। बोर्ड के अनुसार, टेस्ट मैचों में अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर ओझा को यह जिम्मा सौंपा गया है।
 
इसी प्रक्रिया के तहत पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार को भी सीनियर चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त किया गया है। 
 
बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद रमेश पवार के नाम की सर्वसम्मति से सिफारिश की थी।
 
बीसीसीआई ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के सफल कार्यकाल की सराहना की। उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक शामिल हैं।
 
पुनर्गठित चयन समिति में अब प्रज्ञान ओझा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे, जबकि रमेश पवार नए सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।