Move to Jagran APP

राज्यवासियों का सिर कभी झुकने नहीं दूंगा : प्रधान

बीजद की विजय इसी प्रकार की वजह है। प्रधान ने कहा कि कुछ लोग सोच रहे हैं कि ओडिशा का इतिहास 1917 से शुरू हुआ है और 2027 तक ही रहेगा।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 03:34 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 03:35 PM (IST)
राज्यवासियों का सिर कभी झुकने नहीं दूंगा : प्रधान
राज्यवासियों का सिर कभी झुकने नहीं दूंगा : प्रधान

भुवनेश्वर, जेएनएन। लगातार दूसरी बार ओडिशा के बाहर से राज्यसभा के लिए चुने गए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का शुक्रवार को भुवनेश्वर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से एक विशाल रैली के जरिये प्रधान को पार्टी कार्यालय लाया गया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का कांग्रेस पार्टी के साथ अघोषित गठबंधन है।

loksabha election banner

बीजेपुर उपचुनाव में यह बात स्पष्ट हो चुकी है। बीजेपुर उपचुनाव में मिली हार को स्वीकार करते हुए प्रधान ने कहा कि इस हार के बाद भाजपा राज्य में प्रमुख विरोधी दल बन गई है और पार्टी का दायित्व बढ़ गया है।

भाजपा को डूबती हुई पार्टी बताने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर तंज कसते हुए प्रधान ने कहा कि बीजेपुर में बीजू जनता दल को जिस प्रकार से विजय मिली है वह स्पष्ट संकेत है कि जब दीपक को बुझना होता है तो जोर से लौ जलती है।

बीजद की विजय इसी प्रकार की वजह है। प्रधान ने कहा कि कुछ लोग सोच रहे हैं कि ओडिशा का इतिहास 1917 से शुरू हुआ है और 2027 तक ही रहेगा। खारवेल से लेकर भीम भोई, मधु बाबू, गोपबंधु, नेताजी, सुरेंद्र साय, रामा देवी, मालती चौधरी, हरे कृष्ण मेहताब जैसे राज्य के सुयोग्य संतानों के सपनों का ओडिशा बनाने के लिए भाजपा यहां युवा शक्ति को लेकर काम करेगी।

दूसरी बार राज्यसभा जाने पर ओडिशा के लिए क्या करेंगे, सवाल पर प्रधान ने कहा कि मैं क्या करूंगा, क्या नहीं करूंगा, यह तो मुझे नहीं पता लेकिन हां इतना जरूर करूंगा कि ओडिशावासियों के सिर को कभी झुकने नहीं दूंगा। मुझे राज्यसभा भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों का सम्मान किया है। इस सम्मान को मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ के पास समर्पित करता हूं और ओडिशा के विकास के लिए खुद को समर्पित करता हूं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.