Move to Jagran APP

Odisha News: काम से ज्यादा प्रेम में पागल हैं पुलिस कर्मचारी, पांच साल में 80 गिरफ्तार

राज्य में अपराध कम से कम हो इस बात के लिए नित नए प्रयोग करना और अपराध कम करने में गुनाहगारों को सजा दिलाने में पुलिस की मुख्य भूमिका होती है। इसके अलावा ओडिसा में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पुलिस कर्मचारी खुद गुनहगार साबित हो रहे हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 12:31 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 12:31 PM (IST)
Odisha News: काम से ज्यादा प्रेम में पागल हैं पुलिस कर्मचारी, पांच साल में 80 गिरफ्तार
ओडिशा के भुवनेश्वर में कई पुलिस कर्मचारियों पर प्रेम प्रसंग का मामला दर्ज (प्रतिकात्मक फोटो)

भुवनेश्वर, जेएनएन। जनता को सुरक्षा मुहैया कराना पुलिस का कर्तव्य है। हालांकि इन्हीं पुलिस कर्मचारियों पर आए दिन लोगों के शोषण करने खबर सामने आ रही हैं। कभी नशे के कारोबार में पुलिस कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं तो कभी महिलाओं के प्रेम में। पिछले पांच साल में राजधानी भुवनेश्वर में 80 पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न अपराध में गिरफ्तार किया गया है और फिर वे जमानत पर आने के बाद ड्यूटी कर रहे हैं।

loksabha election banner

पत्नी को तलाक देने से पहले ही दूसरी शादी

पहली पत्नी को तलाक देने से पहले ही दूसरी शादी करने के आरोप में 20 जनवरी को धौली थाना के हवलदार सदाशिव स्वांई को गिरफ्तार किया गया था। जमीन के विवाद में लिंगराज थाना आने वाली महिला की मदद करने की आड़ में हवलदार ने महिला को फंसाया और फिर खुद को कुंवारा बताकर उसके साथ कर ली। शादी करने के कुछ ही दिनों के बाद उक्त महिला को प्रताड़ित करने का आरोप सामने आया।

कुछ मामले में गिरफ्तार पुलिस कर्मचारी

1. युवती के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में स्पेशल सिक्योरिटी बटालियन के कांस्टेबल राजेश कुमार दास को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

2. उत्तराखंड की युवती को शादी की लालच देकर शारीरिक संपर्क रखने के आरोप में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में सिगनल एसआई देहरादून के भुपिंदर कुमार को नयापल्ली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

3. महिला को शादी की लालच दिखाकर शारीरिक संपर्क रखने के आरोप में ओड़िशा स्पेशल आर्मी पुलिस (ओएसएपी) के द्वितीय बटालियन के राजकिशोर भोई को नयापल्ली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

4. युवती को शादी का आश्वासन देकर प्रताड़ित करने के आरोप में कैपिटल थाना के एसआई राकेश सामल को अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ी है।

5. प्रेम में विफल होने के बाद युवती को जान से मार देने की धमकी देने वाले पुलिस एससीआरवी में कार्यरत एएसआई सुब्रत ज्ञानरंजन को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

6. ब्राउन शुगर कारोबार में संपृक्त रहने के आरोप में नयापल्ली थाना के एक एएसआई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

7. महिला का अपहरण एवं उसके साथ दुर्व्यवहार मामले में पुलिस एवं एसपीएफ कांस्टेबल को शहीद नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

8. नाबालिग को दुष्कर्म करने के आरोप में कैपिटल थाना के एक कांस्टेबल को शहीद नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.