भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। मास्क जांच के दौरान पुलिस को लगभग 10 लाख रुपये की ब्राउन शुगर मिलने की एक रोचक घटना सामने आई है। इस घटना में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मामले का किंगपिन फरार होने में सफल हो गया। घटना भद्रक जिले के ग्रामीण क्षेत्र की है इलाके के रानीताल बाजार में मास्क चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बगैर नंबर की कार आती हुई दिखाई दी पुलिस पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन बजाए रुकने के पुलिस को देखकर कार के ड्राइवर ने गाड़ी और तेजी से सिमुलिया की तरफ मोड़ दिया। कार चालक के ऐसे व्यवहार से पुलिस को संदेह हुआ और गाड़ी का पीछा करते हुए पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने लेबल क्रासिंग पर खड़ी गाड़ी को पकड़ लिया। 

 पुलिस को देखकर कार के आगे सीट पर बैठा एक व्यक्ति पुड़िया लेकर भाग खड़ा हुआ जबकि तलाशी के दौरान कार में से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। इसका बाजार में आनुमानिक मूल्य 10 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। घटना के किंगपीन कहे जाने वाले अनिल मलिक उर्फ चिंटू को पकड़ने के लिए पुलिस संदिग्ध स्थानों पर छापामारी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कार ड्राइवर सीतु पात्र ,रविदास और उमाकांत मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।