Move to Jagran APP

Utkala Dibasa: पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को दी उत्कल दिवस की बधाई, 2011 में बदला गया राज्य का मूल नाम

Utkal Dibasa ओडिशा के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओडिशा की संस्कृति और समृद्धि का देश के प्रगति में काफी योगदान है। साल 2011 में इसका नाम उड़ीसा से बदल कर ओडिशा किया गया था।

By AgencyEdited By: Shalini KumariPublished: Sat, 01 Apr 2023 09:41 AM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 09:41 AM (IST)
Utkala Dibasa: पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को दी उत्कल दिवस की बधाई, 2011 में बदला गया राज्य का मूल नाम
पीएम मोदी ने दी उत्कल दिवस की बधाई

ई दिल्ली, पीटीआई। ओडिशा के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। दरअसल, इस दिवस को उत्कल दिवस के नाम से जाना जाता है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए देश और उड़िया को इसकी बधाई दी है।

loksabha election banner

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री ने सभी को उत्कल दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया, "उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह हमारे देश की प्रगति में ओडिशा, उड़िया लोगों और संस्कृति की समृद्ध भूमिका को स्वीकार करने का दिन है। आने वाले समय में ओडिशा के लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।"

भाषाई आधार पर हुआ था गठन

आज ही के दिन 1936 में भाषाई आधार पर पूर्वी राज्य का गठन किया गया था। आजादी से पहले ब्रिटिश शासन के अंतर्गत उड़ीसा बंगाल प्रेसीडेंसी का एक हिस्सा था। कई सालों के लंबे संघर्ष के बाद 1 अप्रैल, 1936 को राज्य बंगाल और बिहार प्रांत से अलग हो गया था।

इस साल की थीम 'उड़िया संस्कृति और विरासत का जश्न'

साल 2023 की उत्कल दिवस की थीम उड़िया संस्कृति और विरासत का जश्न है। यह थीम ओडिशा की विशाल संस्कृति और परम्पराओं पर प्रकाश डालती है। इस साल ओडिशा दिवस की थीम ओडिया भाषा, संस्कृति, कला, नृत्य और साहित्य के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रोत्साहन करने का काम कर रही है।

2011 में बदला गया नाम

आपको बता दें, ओडिशा का मूल एवं प्राचीन नाम उड़ीसा था, लेकिन साल 2011 में लोकसभा में लाए गए उड़ीसा विधेयक या 113 वां संविधान संशोधन विधेयक को अनुमति मिलने के बाद उड़ीसा का नाम बदल कर ओडिशा कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.