सर्वभारतीय पेंशन अदालत का आयोजन
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय प्रधान महालेखाकार कार्यालय द्वारा सर्वभारतीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 10:19 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 07:03 AM (IST)
संसू, भुवनेश्वर: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय प्रधान महालेखाकार कार्यालय द्वारा सर्वभारतीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विभिन्न लंबित भुगतान के मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों का त्वरित समाधान कर उन्हें उचित निधि अदा की गई। इस अदालत में प्रधान महालेखाकार मधुमिता बसु, उप महालेखाकार दिनमणि मल्लिक, मसरुर अहमद एवं महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर प्रभावितों की शिकायत सुनी तथा उनका बकाया पेंशन, उपदान एवं अन्य सेवानिवृत्त निधि प्रदान की। इस अदालत का संचालन वरिष्ठ लेखा अधिकारी गौरीरंजन मिश्र, पुरुषोत्तम साहू, सुचित्रा भटट एवं फकीर पात्र ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें