Move to Jagran APP

पाटकुरा विस उप चुनाव के लिए बज गई रणभेरी: बीजद ने 40 तो भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

पाटकुरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी 17 जुलाई को नवीन पटनायक पाटकुरा में रोड शो करने वाले हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 02:37 PM (IST)
पाटकुरा विस उप चुनाव के लिए बज गई रणभेरी: बीजद ने 40 तो भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
पाटकुरा विस उप चुनाव के लिए बज गई रणभेरी: बीजद ने 40 तो भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्य में केन्द्रापड़ा लोकसभा के अन्तर्गत होने वाले पाटकुरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। एक तरफ जहां बीजू जनता दल ने इस सीट को जीतने के लिए अपने एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए तमाम मंत्रियों को चुनाव प्रचार मैदान में उतार दिया है तो वहीं दूसरी तरफ से भारतीय जनता पार्टी ने भी इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को पाटकुरा विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। इसके लिए पाटकुरा में अभी से सभी पार्टियों के नेता जोड़ गणित में लग गए हैं। जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची घोषित होने के बाद अब बीजू जनता दल ने भी 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है। पाटकुरा विधानसभा सीट के लिए खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रचार की बागडोर अपने हाथ में रखी है एवं कई नए एवं पुराने नेताओं को स्टार प्रचार के रूप में शामिल किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक नवीन पटनायक के अलावा प्रमिला मलिक, प्रफुल्ल कुमार मलिक, शशि भूषण बेहेरा, देवी प्रसाद मिश्र, प्रताप केशरी देव, प्रताप जेना, अतनु सव्यसाची नायक, अरुण कुमार साहू, प्रणव प्रकास दास, समीर रंजन दास, संजय कुमार दासवर्मा, सुशांत सिंह जैसे नेता शामिल हैं। बीजद के ये तमाम दिग्गज नेता अपने उम्मीदवार सावित्री अग्रवाल के लिए प्रचार करेंगे। 17 जुलाई को नवीन पटनायक पाटकुरा में रोड शो करने वाले हैं। 

वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 40 स्टार प्रचारकों की सूची सामने आयी है। सूची में भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह का नाम नंबर एक पर है इसके साथ केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्र मंत्री प्रताप षडंगी, जुएल ओराम, अपराजित षडंगी, वैजयंत पंडा, सुरेश पुजारी, बसंत पंडा, दामोदर राउत, पिंकी प्रधान जैसे नेताओं का नाम भाजपा के स्टार प्रचारक सूची में शामिल  है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.